Home Asia माया इवनाते बनी विदर्भ से राज्य सभा में जाने वाली पहली आदिवासी...

माया इवनाते बनी विदर्भ से राज्य सभा में जाने वाली पहली आदिवासी महिला

महाराष्ट्र राज्य से संसद के ऊपरी सदन में निर्विरोध निर्वाचित सात उम्मीदवारों में शामिल

25
माया इवनाते चुनाव अधिकारी से अपना चुनाव प्रमाणपत्र प्राप्त करतीं हुईं।

मुंबई (महाराष्ट्र, भारत): माया इवनाते, जो भारत के शहर नागपुर की पूर्व महापौर और एक वरिष्ठ नगर निगम परिषद सदस्य रही हैं, ने इतिहास रचते हुए महाराष्ट्र राज्य के विदर्भ क्षेत्र से राज्या सभा में प्रवेश करने वाली पहली आदिवासी महिला बनने का गौरव प्राप्त किया।

इवनाते को सोमवार को राज्य की राजधानी मुंबई में चुनाव अधिकारियों द्वारा आधिकारिक रूप से निर्वाचित घोषित किया गया। वह उन सात उम्मीदवारों में शामिल थीं जिन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। वह विदर्भ क्षेत्र से राज्य सभा में प्रवेश करने वाली केवल दूसरी महिला बनी हैं। उनसे पहले सरोज खापर्ड़े ने यह उपलब्धि प्राप्त की थी।

महाराष्ट्र से राज्य सभा की सात रिक्तियां थीं और केवल सात उम्मीदवारों ने ही नामांकन दाखिल किये थे।  इसलिए चुनाव मात्र एक औपचारिकता बन गई थी।

इवनाते कई बार नागपुर नगर निगम चुनाव में जीती हैं। वे जनवरी 2026 में हुए नवीनतम चुनाव में भी विचयी हुई थीं। उन्होंने इससे पहले राष्ट्रीय आदिवासी आयोग के सदस्य के रूप में कार्य किया है। राज्य सभा भारतीय संसद की राज्य परिषद है, जिसमें हर छह साल में विभिन्न राज्यों से प्रतिनिधि निर्वाचित होते हैं। प्रत्येक राज्य एक निश्चित संख्या में सदस्य चुन सकता है, जो उस राज्य की जनसंख्या पर निर्भर करता है। सदस्य अप्रत्यक्ष रूप से चुने जाते हैं। प्रत्येक राज्य के विधानमंडल के सदस्यों द्वारा मतदान के माध्यम से चुनाव होते हैं।

तुरंत अपडेट प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें और हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here