Home Asia गोंडवाना आदिवासी विकास परिषद द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान

गोंडवाना आदिवासी विकास परिषद द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान

143
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि।

नागपुर (महाराष्ट्र, भारत): गोंडवाना आदिवासी विकास परिषद विदर्भ विभाग तथा आदिवासी युवा शक्ति संस्था, नागपुर के संयुक्त तत्वावधान में मगलवार को आयोजित एक समारोह अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता की स्वर्ण पदक विजेता अद्वैत धुर्वे तथा जलतरण प्रतियोगिता की स्वर्ण पदक विजेता तन्वी सुरदेव धुर्वे का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर नगरसेविका एवं नागपुर महानगर पालिका की गलीच्छ बस्ती सुधार समिति की सभापति रेश्मिका मरसाम प्रमुख रूप से उपस्थित थीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय सीनेट सदस्य कविता लोया ने की। प्रमुख अतिथि के रूप में प्रमेश फुलेकर, सीनेट सदस्य, राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय, पराग सोनटक्के, मुख्याध्यापक पितळे शास्त्री हाईस्कूल लक्ष्मीनगर तथा अंजली समर्थ, संचालक, योग मैत्री परिवार, उपस्थित थे।

कार्यक्रम का प्रस्ताविक राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय सीनेट सदस्य दिनेश शेराम ने किया। आभार प्रदर्शन विजय परतेकी ने किया।

कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभांगी शेराम, नैना कोडापे, श्याम कोडापे, नितीन इनवाते, विनोद उडके, रवि कोटनाके, गणेश करनाके, कीर्ति परतेकी, वनश्री सिडाम और प्रमोद उईके ने विशेष परिश्रम किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

तुरंत अपडेट प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें और हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here