यवतमाल (महाराष्ट्र, भारत): वरिष्ठ प्रशासकीय अधिकारी राजू नामदेव मडावी को पदोन्नत कर महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के बाभुलगांव पंचायत समिति के गट शिक्षाधिकारी (Block Education Officer यानी BEO) नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे यवतमाल जिला परिषद के मुख्यालय में कार्यरत थे।
यह पद जिला परिषद के अधीन पाठशालाओं के विकास के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। बाभुलगांव पंचायत समिति के BEO का पद लंबे समय से रिक्थ था और प्रभारी व्यवस्था के तहत काम चल रहा था। अब स्थायी BEO नियुक्त होने से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।
मडावी के पदोन्नति का आदेश शुक्रवार को जारी किया गया। वे शीघ्र ही अपना नया पदभार संभालेंगे। मडावी को एक सामाजिक सरोकार रखने वाले तथा शिक्षा के प्रति समर्पित अधिकारी के रूप में जाना जाता है। यहाँ जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि वे विद्यार्थियों के हितों के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में लिए सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं और उपक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन का मडावी को लंबा अनुभव है, जिसके चलते उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
स्कूल शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को विस्तार अधिकारी संवर्ग के कुल 52 अधिकारियों को उपशिक्षाधिकारी व समकक्ष पदों पर पदोन्नति दी है। इनमें यवतमाल जिले से केवल मडावी का ही समावेश है। इस नियुक्ति से बाभुलगांव क्षेत्र की शैक्षणिक व्यवस्थाओं को मजबूती मिलने और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन की उम्मीद जताई जा रही है।
तुरंत अपडेट प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें और हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें।




