Home Europe सामी समूह द्वारा स्वीडन में प्रस्तावित खदान का विरोध

सामी समूह द्वारा स्वीडन में प्रस्तावित खदान का विरोध

LKAB कंपनी की परियोजना से जीवनयापन पर प्रभाव का आरोप

42
प्रातिनिधिक चित्र।

स्टॉकहोम (स्वीडन): यूरोप में सामी समुदाय ने स्वीडन के उत्तर में पेर गेजियर में LKAB खनन कंपनी द्वारा प्रस्तावित एक खदान का विरोध किया है। यह कंपनी स्वीडिश सरकार का उपक्रम है।

मूलनिवासी रेनडियर चरवाहों सामी समुदाय के प्रतिनिधियों ने कहा कि प्रस्तावित खदान उनके रेनडियरों को सर्दी से गर्मी के चरागाहों में स्थानांतरित करने से रोक देगी। उन्होंने कहा कि वे इस योजना का न्यायालय में विरोध करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हम खदान के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन इससे हमारी संस्कृति खतरे में नहीं पड़नी चाहिये। उन्होंने कहा, “यह पूरे समुदाय समाप्त कर सकती है।“

यह मुद्दा उस समय दोबारा गरमाया स्टॉकहोम पर्यावरण संस्थान (SEI) की नवीनतम रिपोर्ट में कहा यहा कि पेर गेजियर में प्रस्तावित लोह अयस्क और रेअर अर्थ खदान परियोजना यदि शुरू की जाती है, तो वह आदिवासी सामी रेनडियर चरवाहों के अधिकारों का उल्लंघन कर सकती है। रिपोर्ट में कहा गया, “LKAB की परियोजना से सामी समुदाय के सदस्यों के आदिवासी अधिकारों का उल्लंघन सकता है।”

विशेषज्ञों ने कहा कि पेर गेजियर की योजनाएं स्वीडन के संयुक्त राष्ट्र नागरिक और राजनीतिक अधिकारों पर अंतर्राष्ट्रीय समझौते (UNICCPP) और संयुक्त राष्ट्र आदिवासी लोगों के अधिकारों की घोषणा (UNDRIP) के तहत कर्तव्यों का उल्लंघन भी कर सकती हैं। यूरोप के आर्थिक सुरक्षा लक्ष्यों और मानवाधिकारों के प्रति प्रतिबद्धताओं के बीच प्रतिस्पर्धी कानून मौजूद हैं।

पेर गेजियर में कुल १२० करोड़ टन खनिज संसाधन का अनुमान है, जिसमें २२ लाख  टन रेअर अर्थ ऑक्साइड्स शामिल हैं। इसे यूरोप में सबसे बड़े रेअर अर्थ  संपत्ति माना जाता है. यह LKAB की मौजूदा कीरुना खदान के पास स्थित है। कीरुना दुनिया की सबसे बड़ी भूमिगत लोहा अयस्क खदान है। यूरोपीय संघ चाहता है कि वह चीन पर अपनी रेअर अर्थ की अपनी निर्भरता को कम करे। रेअर अर्थ स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण के साथ-साथ रक्षा और विद्युत वाहनों के उत्पादन के लिए आवश्यक हैं। पेर गेजियर को इस रणनीति में महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे यूरोपीय संघ द्वारा एक रणनीतिक परियोजना के रूप में चिन्हित किया गया है। इसका मतलब है कि अनुमतियों को जारी करने की प्रक्रिया तेज की जाती है। स्वीडन सरकार चाहती है कि वह यूरोप में नए “हरे” औद्योगिक युग का नेतृत्व करे, और इसलिए, नए खदानों को खोलने के लिए कागजी कार्यवाही में कटौती करने की कोशिश कर रही है।

लेकिन LKAB ने कहा है कि हमने रिपोर्ट की समीक्षा नहीं की है। एक बयान में, कंपनी ने कहा: “हम जानते हैं कि हमारी नई परियोजना से प्रभाव पड़ेगा और हम सामी गांव के साथ संवाद में शामिल होना चाहते हैं ताकि उचित और व्यापक मुआवजे के उपाय विकसित किए जा सकें और भविष्य के लिए विभिन्न समाधान पहचाने जा सकें। पेर गेजियर कीरुना खदान की दीर्घकालिक स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण है।”

कंपनी ने पिछले साल खनन अनुमति के लिए आवेदन किया था। हालांकि, अनुमति मिल भी जाए तो कंपनी को संचालन शुरू करने से पहले पर्यावरणीय मंजूरी की आवश्यकता होगी। खनन अनुमति और पर्यावरणीय मंजूरी दोनों को न्यायालय में चुनौती दी जा सकती है।

तुरंत अपडेट प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें और हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here