Home Oceania अवैध प्रवेश मामले की सुनवाई को आदिवासी भूमि पर स्थानांतरित करने की...

अवैध प्रवेश मामले की सुनवाई को आदिवासी भूमि पर स्थानांतरित करने की अर्जी खारिज

27
रूथ लैंगफोर्ड (प्रातिनिधिक चित्र)

होबार्ट (तस्मानिया, ऑस्ट्रेलिया): तस्मानिया के एक दंडाधिकारी पर्यावरणीय विरोध प्रदर्शनों से जुड़े अवैध प्रवेश के एक मामले की सुनवाई को आदिवासी भूमि पर स्थानांतरित करने की एक अर्जी को खारिज कर दिया है। इस अर्जी को राज्य की कानूनी प्रणाली में अभूतपूर्व माना जा रहा था।

यह अर्जी रूथ लैंगफोर्ड द्वारा दायर की गई थी।  लैंगफोर्ड योर्टा योर्टा और जाजा वुरुंग समुदाय की महिला हैं और इस मामले में स्वयं अपनी पैरवी कर रही हैं। लैंगफोर्ड ने अपने मामले की सुनवाई रिसडन कोव पर कराने की मांग की थी, जो तस्मानिया के आदिवासी लोगों के लिए सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व का स्थल है। उनका तर्क था कि विवाद के सांस्कृतिक पहलुओं और उस स्थान से उनके अपने जुड़ाव को देखते हुए यह स्थान एक सामान्य अदालत कक्ष की तुलना में अधिक उपयुक्त होगा।

लैंगफोर्ड पर २०२५ में तस्मानिया में वानिकी कार्यों के विरोध प्रदर्शनों से उत्पन्न अवैध प्रवेश का आरोप है, जिसमें स्नो हिल और लोन्नावेल में की गई कार्रवाइयाँ शामिल हैं। लोन्नावेल से संबंधित आरोप बाद में वापस ले लिया गया, जबकि स्नो हिल का मामला अदालत में शेष रह गया। उन्होंने स्वयं को निर्दोष बताया है।

होबार्ट दंडाधिकारी न्यायालय की मुख्य दंडाधिकारी कैथरीन गीसन ने अर्जी को खारिज करते हुए कहा कि कार्यवाही को सामान्य अदालत व्यवस्था से बाहर ले जाने का कोई आधार नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रतिवादी (लैंगफोर्ड) को पारंपरिक अदालत कक्ष में मामले की सुनवाई से किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा।

लैंगफोर्ड ने इस निर्णय पर निराशा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि औपचारिक कानूनी प्रक्रियाओं में आदिवासी दृष्टिकोण को स्वीकार करने का यह एक अच्छा अवसर था जिसे खो दिया गया।

तुरंत अपडेट प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें और हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here