साकोली (महाराष्ट्र, भारत): महाराष्ट्र के भंडारा जिले के विभिन्न आदिवासी संगठनों तथा भंडारा जिला जंगल कामगार सहकारी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में नवनियुक्त राज्यसभा सांसद मायाताई इवनाते का सम्मान समारोह जिले के साकोली शहर में शनिवार को आयोजित किया गया था। यह कार्यक्रम आदिवासी जंगल कामगार सहकारी संस्था, भंडारा के परिसर में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में धर्मराज भलावी (अध्यक्ष, भंडारा जिला जंगल कामगार सहकारी संस्था संघ), बिसन सयाम (पूर्व अध्यक्ष, आदिवासी विकास प्रकल्प भंडारा), गोवर्धन कुंभरे (जिलाध्यक्ष, आदिवासी कर्मचारी संगठन), अशोक उइके (कार्याध्यक्ष, नेशनल आदिवासी पीपल्स फेडरेशन), अजाबराव चिचामे (सलाहकार), उदाराम वरकड़े (उपाध्यक्ष), जगन उइके (तालुकाध्यक्ष, साकोली) तथा हरिभाऊ येळणे (महासचिव) सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में धर्मराज भलावी ने भंडारा जिले के आदिवासी समाज की समस्याओं को विस्तार से रखते हुए उन्हें शासन स्तर पर हल करने की मांग की। अपने संबोधन में सांसद मायाताई इवनाते ने कहा कि वे स्वयं आदिवासी समाज से आती हैं, इसलिए समाज की समस्याओं को प्राथमिकता पर हल करने का प्रयास करेंगी।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रमोद वरकड़े (सचिव, आदिवासी कर्मचारी संगठन) ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन धारपूरे (सचिव, आदिवासी जंगल कामगार सहकारी संस्था) ने किया। इस समारोह में भंडारा जिले के आदिवासी संगठनों तथा जंगल कामगार सहकारी संस्था के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
तुरंत अपडेट प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें और हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें।




