Home Asia झारखंड में होगा राष्ट्रीय वन मेला

झारखंड में होगा राष्ट्रीय वन मेला

सितंबर या अक्तूबर में होगा आयोजित; आदिवासियों को वन उत्पाद आधारित आजीविका से जोड़ने का प्रयास

21
प्रातिनिधिक चित्र।

रांची (झारखंड, भारत): झारखंड में इस वर्ष राष्ट्रीय वन मेला आयोजित किया जाएगा, जिससका मुख्य उद्देश्य झारखंड के आदिवासियों और ग्रामीण समुदायों को वन उत्पाद आधारित आजीविका से जोड़ना है।

यह मेला सितंबर या अक्तूबर में झारखंड सरकार के वन एवं पर्यावरण विभाग द्वारा आयोजित किया जायेगा।  मेले में महुआ, करंज, साल बीज, मधु, बांस, तुलसी, आंवला और इमली जैसे लघु वन उत्पादों के साथ औषधीय पौधों, हर्बल उत्पादों, प्राकृतिक वेलनेस और हरित उद्योगों का प्रदर्शन एवं क्रय-विक्रय होगा। मेले की मुख्य थीम वन आधारित उत्पादों, ट्राइबल हैंडीक्राफ्ट और वन अर्थव्यवस्था के माध्यम से लोगों को सशक्त बनाना होगा। बताया गया कि इस मेले के माध्यम से झारखंड के लघु वन उत्पादों के खरीदार और विक्रेता को एक साझा मंच मिलेगा। साथ ही वन आधारित उद्योगों, स्टार्टअप और निवेशकों को राज्य की ओर आकर्षित करने का प्रयास भी किया जायेगा। वन विभाग का कहना है कि यह मेला आजीविका संवर्धन, जन जागरूकता और सतत विकास को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

वन मेले का उद्देश राज्य के लक्ष्य वनोत्पाद व्यापार को बढ़ावा भी देना है।  राज्य में वनोत्पाद से होने वाला कारोबार करीब 1500 करोड़ रुपए का है। राष्ट्रीय वन मेेले के जरिए इसके अंतर्राष्ट्रीय चेन को विकसित कर करीब 3000 करोड़ के कारोबार का लक्ष्य बनाया जाएगा। मेले में आने वाले विशेषज्ञों का अलग से सत्र भी होगा। राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड, बैंकर्स, कंपनियां और विभिन्न स्टार्टअप को भी एक मंच पर लाने की योजना है।

मेले के आयोजन को लेकर गुरुवार को प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजीव कुमार ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मेले की रूपरेखा, जिम्मेदारियों के निर्धारण, प्रचार-प्रसार और अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। बैठक में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक डी वेकटेश्वरलू, मुख्य वन संरक्षक एसआर नटेश, क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक जमशेदपुर स्मिता पंकज समेत विभिन्न विभागों और संस्थानों के अधिकारी एवं विशेषज्ञ मौजूद थे।

तुरंत अपडेट प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें और हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here