
नागपुर (महाराष्ट्र, भारत) आदिवासी युवक शैलेश नेताम ने राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के ‘युवरंग 2026’ महोत्सव में ‘गोल्डन बॉय’ का खिताब जीता। यह आंतर महाविद्यालयीन प्रतियोगिता विश्वविद्यालय के छात्र विकास विभाग द्वारा आयोजित की गई थी।
शैलेश को विभिन्न प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने पर यह खिताब दिया गया। शैलेश नागपुर स्थित वसंतराव नाईक कला एवं समाजविज्ञान संस्था का छात्र है। यह महाविद्यालय महोत्सव में अव्वल स्थान पर रहा।
महोत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने कला, साहित्य और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।
विजेताओं को गुरु नानक भवन में आयोजित समारोह में पुरस्कार प्रदान किये गये। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति डॉ. मनाली शिरसागर ने की। मुख्य अतिथि के रूप में राज्य कला संचालनालय के संचालक किशोर इंगले उपस्थित थे। इस मौके पर विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे। महोत्सव में संगीत, गायन, नाटक, नृत्य, चित्रकला, कोलाज इत्यादि प्रतियोगिताएँ हुई।
छात्रों को संबोधित करते हुए डॉ क्षीरसागर ने कहा कि व्यक्तित्व विकास के लिए पढ़ाई के साथ कला भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विध्यार्थियों ने महत्सव में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। डॉ इंगले ने कहा कि कला से जीवन समृद्ध होता है।
तुरंत अपडेट प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें और हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें।



