Home Asia पश्चिम बंगाल में आदिवासियों के विरोध मोर्चे पर लाठीचार्ज

पश्चिम बंगाल में आदिवासियों के विरोध मोर्चे पर लाठीचार्ज

आंसू गैस के गोले भी दागे गये

24
सिलीगुड़ी में आदिवासी मोर्चे पर लाठीचार्ज।

सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल, भारत): पश्चिम बंगाल  के सिलीगुड़ी में आदिवासियों के उत्पीड़न के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे जनजातीय समुदाय के लोगों पर बुधवार को पुलिस ने लाठीचार्ज किया, आंसू गैस के गोले दागे और पानी की बौछार भी की। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे जनजाति सुरक्षा मंच ने कहा कि फांसीदेवा की एक गर्भवती आदिवासी महिला से कथित मारपीट की घटना के विरोध में वे प्रदर्शन करने आये थे।  आदिवासियों का आरोप है कि राज्य के उत्तरी भाग में उनके समाज के लोगों का उत्पीड़न बढ़ा है।  इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए अनुसूचित जनजाति के लोग सिलीगुड़ी में उत्तरकन्या स्थित सचिवालय शाखा की ओर बढ़ रहे थे जब झड़प हुई।

बताया जाता है कि 23 दिसंबर को फांसीदेवा क्षेत्र में ज़मीन के विवाद को लेकर दो समूहों को बीच झगड़ा हो रहा था। उसी दौरान कुछ लोगों ने एक गर्भवती आदिवासी महिला पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमले में अजन्मे शिशु की मृत्यु हो गयी। पुलीस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है, लेकिन आदिवासियों का कहना है कि चार और हमलावर फरार हैं।

तुरंत अपडेट प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें और हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here