Home In Brief “आदिवासी प्रकल्पस्तरीय समीक्षा समितियां तुरंत गठित करें”

“आदिवासी प्रकल्पस्तरीय समीक्षा समितियां तुरंत गठित करें”

विधायक अभिजीत वंजारी की महाराष्ट्र विधान परिषद में मांग

26
प्रातिनिधिक चित्र

मुंबई (महाराष्ट्र, भारत): विधायक अभिजीत वंजारी ने मांग की है कि महाराष्ट्र में आदिवासी विकास प्रकल्प स्तर की समितियां तुरंत गठित की जाएं। आज महाराष्ट्र विधान परिषद में वंजारी ने विशेष उल्लेख के माध्यम से यह मांग की।

उन्होंने कहा की जून २०२२ से राज्य के कई प्रकल्प कार्यालयों में इन समितियों की बैठक नहीं हुई है। वर्तमान में राज्य में आदिवासी विकास विभाग के तहत नौ प्रकल्प कार्यरत हैं। इन प्रकल्पों के माध्यम से विभिन्न विकास योजनाएं लागू की जा रही हैं, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से किसी भी स्थान पर प्रकल्प स्तर पर समीक्षा बैठक का आयोजन नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके कारण योजनाओं के कार्यान्वयन की सही समीक्षा नहीं ली जा रहा है।

महाराष्ट्र के आदिवासी विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रभावी कार्यान्वयन और उस पर निगरानी रखने के लिए हर साल प्रकल्प स्तर पर नियोजन और समीक्षा समितियां गठित की जाती है। प्रकल्प स्तर की समितियों के अध्यक्षों को जिला नियोजन समितियों और जिला अधिकारियों की बैठकों में उपस्थित रहने का अधिकार होता है।  वंजारी ने कहा कि समितियां गठित नहीं होने के कारण जिला नियोजन प्रक्रिया में आदिवासी समाज का प्रतिनिधित्व कम हो गया है। इसके कारण आदिवासी विकास विभाग की उपेक्षा होने का अहसास समाज में हो रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य के सभी आदिवासी प्रकल्पों के तहत प्रकल्प स्तर पर नियोजन और समीक्षा समितियां तुरंत गठित होनी चाहिए और उनकी सभाएं लेने के निर्देश दिए जाने चाहिए। इससे योजनाओं का प्रभावी कार्यान्वयन होगा और आदिवासी समाज के विकास को गति मिलेगी।

तुरंत अपडेट प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें और हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here