Home Oceania ऑस्ट्रेलिया में मूलनिवासे बच्चों के लिए पुस्तक विनिमय अभियान शुरू

ऑस्ट्रेलिया में मूलनिवासे बच्चों के लिए पुस्तक विनिमय अभियान शुरू

19
अभियान का शुभारंभ करते हुए बाल साहित्यकार अँडी ग्रिफिथ्स।

सिडनी (ऑस्ट्रेलिया): इंडिजिनस लिटरेसी फाउंडेशन (ILF) यानी मूलनिवासी साक्षरता संस्था ने सन २०२६ का ग्रेट बुक स्वैप अभियान २०२६ (पुस्तक विनिमय अभियान) शुरू किया है। इसका उद्देश्य ऑस्ट्रेलिया के दूरदराज़ समुदायों में रहने वाले आदिवासी बच्चों को पुस्तक उपलब्ध कराना और उनमें साक्षरता को प्रोत्साहित करना।

यह अभियान बुधवार को सिडनी के तारोंगा चिड़ियाघर में ऑस्ट्रेलियाई बाल साहित्यकार अँडी ग्रिफिथ्स के हाथों औपचारिक रूप से प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में ८० से अधिक आदिवासी बच्चों ने भाग लिया।

यह पहल पाठशालाओं, पुस्तकालयों, कार्यस्थलों और समुदाय समूहों को पुस्तकों का आदान-प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित करती है। साथ ही आदिवासी छात्रों को सांस्कृतिक रूप से प्रासंगिक पढ़ने की सामग्री प्रदान करने के लिए धन जुटाती है।

आयोजकों का लक्ष्य है कि इस अभियान के माध्यम से लगभग २,५०,००० ऑस्ट्रेलियाई डॉलर जुटाए जाएं। इस राशि से संस्था दूरदराज़ के इलाके में बसे आदिवासी और टॉरेस स्ट्रेट आइलैंडर समुदायों के बच्चों को लगभग २५,००० किताबें वितरित करेगी।

ग्रेट बुक स्वैप एक राष्ट्रीय साक्षरता पहल है जो हर प्रतिभागी को एक किताब लाने के लिए प्रोत्साहित करती है, जिसे उन्होंने पहले पढ़ा हो। इस किताब को दान करने के बदले में उसे एक अन्य किताब मिलती है। अभियान के माध्यम से जो धन जुटाया जाता है, वह नई किताबों और शिक्षा संसाधनों को बनाने और वितरित करने के लिए उपयोग किया जाता है।

ग्रिफिथ्स संस्था के लंबे समय से एम्बेसेडर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक किताब स्वैप का आयोजन करना समुदायों के लिए पढ़ने का जश्न मनाने का एक सरल तरीका है।

ऑस्ट्रेलिया के कई दूरदराज़ आदिवासी समुदायों में पढ़ने की सामग्री पहुँचाना एक बड़ी चुनौती है। शहरों से दूरी, सीमित आधारभूत संरचना और पुस्तकों के वितरण की उच्च लागत बच्चों के लिए आयु-उपयुक्त और सांस्कृतिक रूप से प्रासंगिक अध्ययन सामग्री प्राप्त करना मुश्किल बनाती है संस्था इन मुश्किलों पर मात करने के लिए स्थापित हुई है।

तुरंत अपडेट प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें और हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here