Home In Brief “समाज के विकास के लिए आपसी सहयोग आवश्यक”

“समाज के विकास के लिए आपसी सहयोग आवश्यक”

भिलाला समाज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बी. एस. जामोद का कथन, नलखेड़ा में माँ बगलामुखी के दर्शन किए, समाजजनों ने किया भव्य स्वागत

46
बी. एस. जामोद का स्वागत करते भिलाला समाज के प्रतिनिधि।

नलखेड़ा (मध्य प्रदेश, भारत):  भिलाला समाज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं रीवा संभाग के संभागीय आयुक्त बी. एस. जामोद ने गुरूवार को आगर मालवा जिले के नलखेड़ा में स्थित प्रसिद्ध माँ बगलामुखी मंदिर में दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंदिर परिसर में भिलाला समाज के लोगों ने उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया। समाजजनों ने पुष्पमालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान मंदिर के मुख्य पुजारी दिनेश अस्तावत ने माँ बगलामुखी की पवित्र चुनरी ओढ़ाकर जामोद का विशेष सम्मान किया।

पूजा-अर्चना के पश्चात आयोजित कार्यक्रम में समाज के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। जामोद ने समाज की एकता, शिक्षा के महत्व और युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर देते हुए संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज के विकास के लिए आपसी सहयोग और जागरूकता अत्यंत आवश्यक है।

इस अवसर पर भिलाला समाज के युवा कार्यकर्ता अर्जुन भिलाला, महेश भिलाला, मनोहर भिलाला, धर्मेंद्र भिलाला, मणिशंकर भिलाला, माखन भिलाला और राहुल भिलाला सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन माँ बगलामुखी के जयकारों और समाज की प्रगति के संकल्प के साथ हुआ।

तुरंत अपडेट प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें और हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here