Home Europe राजा चार्ल्स ने अल्बर्टा में अलगाववाद पर चिंता व्यक्त की

राजा चार्ल्स ने अल्बर्टा में अलगाववाद पर चिंता व्यक्त की

46
ब्रिटिश सम्राट राजा चार्ल्स तृतीय कनाडा के संधि ६ प्रथम राष्ट्रों के ग्रैंड चीफ जोई पीट के साथ लंदन के बकिंघम पैलेस में।

लंदन (युनाइटेड किंगडम): ब्रिटिश सम्राट राजा चार्ल्स तृतीय ने कनाडा से आए प्रथम राष्ट्रों के प्रमुखों से इस महीने की शुरुआत में बकिंघम पैलेस में एक निजी मुलाकात के दौरान अल्बर्टा में बढ़ते पृथकवाद आंदोलन पर चिंता व्यक्त की।

कनाडा के संधि ६ प्रथम राष्ट्रों के नेताओं ने ब्रिटिश राजधानी की यात्रा की। यात्रा के दौरान उन्होंने यह मुद्दा उठाया कि अलगाववाद की बात ऐतिहासिक संधि समझौतों को खतरे में डाल सकती है, जो १९वीं सदी के अंत में ब्रिटिश सरकार के साथ हए थे।

आदिवासी नेताओं ने चार्ल्स से कहा कि अलगाववाद के आंदोलन कानूनी और संवैधानिक सुरक्षा को कमजोर कर सकते हैं, जो संधि ६ जैसे समझौतों के आधार हैं। इन संधियों पर सन १८७६ में हस्ताक्षर हुए थे।

संघ के ग्रैंड चीफ जोई पीट ने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने सम्राट को पृथकवाद आंदोलन और इसके संधि अधिकारों पर प्रभाव के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सम्राट वास्तव में चिंतित थे और स्थिति के बारे में और जानने के लिए उत्सुक थे। प्रमुखों ने यह भी कहा कि राजा चार्ल्स को उनके संधियों की पुष्टि करने के लिए एक उद्घोषणा जारी करने पर विचार करना चाहिए।

प्रतिनिधिमंडल ने सम्राट को इस साल के अंत में एडमंटन में संधि ६ की १५०वीं वर्षगांठ में भाग लेने के लिए भी आमंत्रित किया।

अल्बर्टा की सरकार ने पृथक्करण की मांग को सीधे तौर पर खारिज कर दिया है और एक एकीकृत कनाडा पर जोर दिया है। इस बहस ने राष्ट्रीय एकता, संसाधन शासन और संवैधानिक परिवर्तन की चर्चा में आदिवासी संधि अधिकारों की स्थिति पर गहरे सवाल उठाए हैं। प्रथम राष्ट्रों के नेता विशेष रूप से यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि उनके विचार किसी भी व्यापक संवैधानिक व्यवस्था या प्रांतीय-संघीय संबंधों पर वार्ता में सुने जाएं।

अल्बर्टा का अधिकांश हिस्सा ऐसी भूमि पर स्थित है जिसको ले कर कई संधियाँ हुई हैं, जो तब हुईं जब अल्बर्टा कनाडा का एक प्रांत नहीं था। ये संधियाँ भूमि, संसाधनों और स्व-शासन से संबंधित कुछ अधिकारों की गारंटी देती हैं। आदिवासी नेता यह तर्क करते हैं कि उनका संबंध राजा और कनाडा से है, न कि अल्बर्टा प्रांत से। यह सप्ष्ट नहीं है कि यदि अल्बर्टा कनाडा से पृथक हो जाता है तो उन संधियों का सम्मान किया जाएगा या नहीं।

तुरंत अपडेट प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें और हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here