Home Latin America ब्राज़ील में बनी पहली पूर्णतः आदिवासी खिलाडीयों की फुटबॉल टीम

ब्राज़ील में बनी पहली पूर्णतः आदिवासी खिलाडीयों की फुटबॉल टीम

घरेलू पेशेवर प्रतियोगिता में किया पदार्पण, पहली मैच में की जीत दर्ज

58
प्रातिनिधिक चित्र।

साओ पाउलो (ब्राज़ील): ब्राज़ील में केवल आदिवासी खिलाड़ियों से बनी एक फुटबॉल टीम ने इस महीने की शुरुआत में एक घरेलू पेशेवर प्रतियोगिता में पदार्पण किया। यह इस देश के खेल परिदृश्य में आदिवासी प्रतिनिधित्व के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है।

ओरिजिनारियोस नामक यह टीम रियो में किसी आधिकारिक फुटबॉल प्रतियोगिता में हिससा लेनेवाली पहली पूरी तरह से आदिवासी टीम बन गई है। के अध्यक्ष और आदिवासी समूह माटा वर्दे बोनिता ओ के प्रमुख तुपा नुनेस ने कहा कि हमारी टीम का उद्देश्य ट्रॉफी जीतना नहीं है, बल्कि उन लोगों की तरफ ध्यान आकर्षत करना है जो अपनी जमीन की रक्षा करने में मुश्किलों का सामना कर रहे हैं।

क्लब के अधिकारियों के अनुसार यह टीम बनाने के लिए देश भर में आदिवासी प्रतिभा की सक्रिय तलाश करनी पड़ी। ओरिजिनारियोस रियो की पांचवीं डिवीज़न में खेलते हैं, जो मुख्य रूप से २३ साल से कम उम्र के खिलाड़ियों के लिए है। टीम में ब्राज़ील के १३ मूलनिवासी समूहों से २५ से अधिक युवा खिलाड़ी शामिल हैं। वे रियो से लगभग ४० किलोमीटर (२५ मील) दूर मारिका शहर में अभ्यास करते हैं।

उन्होंने इस महीने की शुरुआत में अपना पहला आधिकारिक मैच खेला, जिसमें उन्होंने २-० से जीत हासिल की। टीम का उद्देश्य खेल को आदिवासी अधिकारों को उजागर करने और पारंपरिक संस्कृतियों को संरक्षित करने के एक मंच के रूप में उपयोग करना है।

आदिवासी लोग ब्राज़ील की जनसंख्या का ०.८ प्रतिशत हिस्सा हैं। आदिवासी लोग अत्याधिक हिंसा का सामना करते हैं। हर साल ब्राज़ील में भूमि विवादों में सैकड़ों आदिवासी व्यक्ति मारे जाते हैं।

फ़ुटबॉल, या सॉकर, ब्राज़ील में सबसे लोकप्रिय खेल है। पेशेवर लीगों को आम तौर पर महत्वपूर्ण मीडिया कवरेज और सार्वजनिक ध्यान प्राप्त होता है।

ब्राज़ील में खेलों का उपयोग एक एकीकृत शक्ति और सामाजिक आंदोलनों के मंच के रूप में करने का लंबा इतिहास है। देश की आदिवासी समुदायों ने दशकों तक हाशिए पर रहना और भूमि अधिकारों, पर्यावरण संरक्षण, और सांस्कृतिक मान्यता से संबंधित चुनौतियों का सामना किया है। पेशेवर फ़ुटबॉल क्षेत्र में प्रवेश कर यह टीम इन मुद्दों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ आदिवासी खिलाड़ियों की प्रतिभा को प्रदर्शित करने की उम्मीद करती है।

ओरिजिनारियोस महिला खिलाड़ियों की टीम सन २०२७ में बनने की उम्मीद है। उसी वर्ष ब्राज़ील महिला विश्व कप की मेज़बानी करने जा रहा है।

तुरंत अपडेट प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें और हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here