Home Asia रामलाल रौतेल बने मप्र अजजा आयोग के अध्यक्ष

रामलाल रौतेल बने मप्र अजजा आयोग के अध्यक्ष

27
रामलाल रौतेल

भोपाल (मध्य प्रदेश, भारत): मध्य प्रदेश सरकार ने पूर्व विधायक रामलाल रौतेल को राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

राज्य सरकार ने गुरूवार को नियुक्ति के आदेश जारी किए। रौतेल दूसरी बार अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष बने हैं। इससे पहले भी वे इस पद पर रह चुके हैं। सन 2010 में उन्हें आयोग का अध्यक्ष बनाया गया था। रौतेल अनूपपुर विधानसभा सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं और कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

इसके साथ ही राज्य सरकार ने बालाघाट के बैहर के पूर्व विधायक भगत नेताम और बैतूल के घोड़ाडोंगरी के पूर्व विधायक मंगल सिंह धुर्वे को अनुसूचित जनजाति आयोग सदस्य नियुक्त किया गया है। माना जा रहा है कि इन नियुक्तियों से जनजातीय समुदाय से जुड़े मामलों के समाधान में तेजी आ सकती है।

तुरंत अपडेट प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें और हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here