Home In Brief कचारगड यात्रा के दौरान रोग निदान शिविर संपन्न

कचारगड यात्रा के दौरान रोग निदान शिविर संपन्न

आदिवासियों के तीर्थस्थल में अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के महाराष्ट्र प्रदेश मेडिकल विंग द्वारा आयोजित किया गया

91
शिविर के दौरान स्वास्थ्य परीक्षण हुआ।

गोंदिया (महाराष्ट्र, भारत): भारत के महाराष्ट्र राज्ये के गोंदिया जिले के सालेकसा तहसील अंतर्गत कचारगड स्थित आदिवासियों के आदिगुरु पहांदी पारी कुपार लिंगो एवं माता काली कंकाली पेनठाणा (मंदिर) आदिवासी धार्मिक तीर्थस्थल देवस्थान कचारगड में दिनांक 30 जनवरी से 3 फरवरी 2026 तक आयोजित पांच दिवसीय यात्रा के दौरान अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद (अभाआविप), नई दिल्ली, के महाराष्ट्र प्रदेश मेडिकल विंग की ओर से निःशुल्क रोग निदान शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर के मुख्य संयोजक डॉ. श्रीकांत मसराम, प्रदेश अध्यक्ष (मेडिकल विंग) थे। यह शिविर अभाआविप, नई दिल्ली के महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव एवं आदिवासी सेवक केशव तिराणिक के मुख्य मार्गदर्शन में तथा गोंदिया जिलाध्यक्ष अधि. दुष्यंत किरसान के व्यवस्थापन में दिनांक 1 एवं 2 फरवरी 2026 को दो दिवसीय रूप में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में सैकड़ों रोगियों ने निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। रोग निदान शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण हेतु डॉ. माणिक गेडाम, डॉ. श्रीकांत मसराम, डॉ. संदेश चौधरी एवं डॉ. प्रफुल्ल बोरकर जैसे विशेषज्ञ डॉक्टरों ने रोगियों की जांच की।

दो दिवसीय रोग निदान शिविर का समापन अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद, नई दिल्ली के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष, पूर्व मंत्री तथा एससी/एसटी संसदीय समिति के अध्यक्ष माननीय सांसद  फग्गनसिंह कुलस्ते की प्रमुख उपस्थिति में हुआ।

इस अवसर पर औषधि वितरण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी  कृणाल तिराणिक ने निभाई। शिविर को विधायक  संजय पुराम, पूर्व विधायक डॉ. नामदेवराव उसेंडी, पूर्व विधायक डॉ. देवराव होळी तथा छत्तीसगढ़ से राजे छत्रपाल मणी, श्रीमती वर्षा आत्राम आदि ने सदिच्छा भेंट दी।

शिविर की सफलता के लिए आदिवासी सेवक केशव तिराणिक, अधि. दुष्यंत किरसान, डॉ. निलेश तुमराम, डॉ. निलेश मंगाम, डॉ. सुधीर पंधरे, उषाकिरण आत्राम, रागिणी मसराम,  जयमाला तिराणिक,  गीता सलामे,  दिनेश कुमरे,  पितांबर तिराणिक सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने विशेष परिश्रम किया।

तुरंत अपडेट प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें और हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here