Home In Brief मायाताई इवनाते २९ मार्च को नागपुर में होंगी सम्मानित

मायाताई इवनाते २९ मार्च को नागपुर में होंगी सम्मानित

विदर्भ से राज्य सभा पर निर्वाचित पहली आदिवासी महिला होने पर होगा सम्मान

182
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ मायाताई इवनाते।

नागपुर (महाराष्ट्र, भारत) महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र से राज्य सभा पर निर्वाचित होनेवाली पहली आदिवासी महिला बनने पर मायाताई इवनाते को रविवार शाम नागपुर में आयोजित एक सार्वजिनक समारोह में  सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भारत के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितीन गडकरी, साथ ही महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे एवं आदिवासी विकास मंत्री अशोक उईके मुख्य अतिथि होंगे। यह कार्यक्रम डॉ. वसंतराव देशपांडे सभागार में २९ मार्च २०२६ को दोपहर ४ बजे होगा। कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती मायाताई चिंतामणराव इवनाते सम्मान समिति नागपुर की ओर से किया गया है।

भारत की संसद के वरिष्ठ सदन राज्य सभा के हाल में हुए चुनाव में मायाताई इवनाते निर्विरोध चुनी गई थीं। वे ६ अन्य उम्मीदवारों के साथ निर्विरोध निर्वाचित हुई। वह विदर्भ क्षेत्र से राज्य सभा में प्रवेश करने वाली केवल दूसरी महिला बनी हैं। उनसे पहले सरोज खापर्ड़े ने यह उपलब्धि प्राप्त की थी। महाराष्ट्र से राज्य सभा की सात रिक्तियां थीं और केवल सात उम्मीदवारों ने ही नामांकन दाखिल किये थे।  इसलिए चुनाव मात्र एक औपचारिकता बन गई थी।

इवनाते कई बार नागपुर नगर निगम के चुनाव में जीती हैं। वे जनवरी २०२६ में हुए नवीनतम चुनाव में भी विजयी हुई थीं। उन्होंने इससे पहले राष्ट्रीय आदिवासी आयोग के सदस्य के रूप में कार्य किया है।

राज्य सभा भारतीय संसद की राज्य परिषद है, जिस पर हर छह साल में विभिन्न राज्यों से प्रतिनिधि निर्वाचित होते हैं। प्रत्येक राज्य एक निश्चित संख्या में सदस्य चुन सकता है, जो उस राज्य की जनसंख्या पर निर्भर करता है। सदस्य अप्रत्यक्ष रूप से चुने जाते हैं। प्रत्येक राज्य के विधानमंडल के सदस्यों द्वारा मतदान के माध्यम से चुनाव होते हैं।

तुरंत अपडेट प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें और हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here